Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

SATTE 2025: पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बनाया विशेष स्टॉल

रायपुर।  दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE (साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की। 19 से 21 फरवरी 2025 तक हुए इस बड़े आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के अधिकारियों और टूर ऑपरेटर्स से मुलाकात की। उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात, बारनवापारा अभयारण्य, बस्तर की गुफाएं, सिरपुर, मैनपाट जैसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, पर्यटन विकास और निवेश के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। विवेक आचार्य ने कहा,

“छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर इसे एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बना रही हैं। राज्य सरकार पर्यटकों और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही है।”

टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र

SATTE 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल एक्सपो का आकर्षण बना रहा, जहां बड़ी संख्या में टूर एजेंसियों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। राज्य के पर्यटन स्थलों को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिससे यह साफ है कि छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सकेगा।

साथ ही, विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंट्स ने SATTE में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ अपना स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया ताकि उन्हें टूरिज्म बुकिंग का लाभ मिल सके और ज्यादा पर्यटक छत्तीसगढ़ के आकर्षक स्थलों का भ्रमण कर सकें। दिल्ली में इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक वेदव्रत सिरमौर, उप महाप्रबंधक संदीप ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने पर्यटन स्थलों, योजनाओं और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई