Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिलासपुर नगर निगम में वेतन संकट: ठेका कर्मचारियों को महीनों से नहीं मिली तनख्वाह, भूखमरी की नौबत

बिलासपुर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। नगर निगम में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार के साफ आदेश के बावजूद हालात यह हैं कि कई कर्मचारी 3 से 4 महीने से अपनी पगार का इंतजार कर रहे हैं। इससे उनके घरों में खाने तक का संकट खड़ा हो गया है।

शासन का नियम है कि नियमित कर्मचारियों को हर महीने की 5 तारीख तक और दैनिक व ठेका श्रमिकों को 7 तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए। लेकिन बिलासपुर नगर निगम में इस आदेश की अनदेखी हो रही है। मजदूरों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई अटक गई है और वे लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

सबसे हैरानी की बात यह है कि निगम के अधिकारियों ने खुद माना है कि ठेकेदारों को हर महीने भुगतान किया जा रहा है। मेयर ने भी ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी है। फिर सवाल उठता है  जब ठेकेदारों के खाते में पैसे जा रहे हैं, तो ठेका कर्मचारियों को उनका हक क्यों नहीं मिल रहा?

524f34ef 19b1 466a 92f8 f1df7439f594

8 से 9 हजार रुपये महीने कमाने वाले ये कर्मचारी अपने परिवार का गुजारा कैसे करें? किराया, बच्चों की फीस, इलाज और रोजमर्रा के खर्च अब भारी बोझ बन चुके हैं। कर्मचारी संगठनों ने भी इस मामले को लेकर शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की है, मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कुछ कर्मचारियों को बिना कारण एक जोन से दूसरे जोन भेज दिया गया, वहीं कुछ का नाम ही सूची से हटा दिया गया, जिससे उनकी तनख्वाह फंस गई है। श्रमिकों का दुख साफ झलकता है “काम हमसे, पैसा ठेकेदार खा रहा है।”

अब सबसे बड़ा सवाल यही है:

क्या नगर निगम प्रशासन इन मजदूरों को उनका हक दिलाएगा?

या फिर ठेका कर्मचारियों की यह पीड़ा ऐसे ही दबकर रह जाएगी?

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई