जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन सशक्त बनाने का संकल्प, स्वदेशी उत्पादों को घर-घर पहुंचाने पर जोर

बिलासपुर: लखीराम आडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना और महिला मोर्चा को नई दिशा देना था। अपने संबोधन में विभा अवस्थी ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा की नई टीम शीघ्र घोषित की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और स्वदेशी उत्पादों को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही जीएसटी दरों में कटौती से महिलाओं को मिली राहत का भी उल्लेख किया।

महापौर पूजा विधानी ने विभा अवस्थी की संगठनात्मक यात्रा को प्रेरणादायक बताया, वहीं प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे ने महिला मोर्चा को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button