Resignation of State Vice President: निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही वो किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकता है। पीआर खुंटे विधायक के साथ-साथ सारंगढ़ लोकसभा से एक बार सांसद भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त से वो कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। उन्हें पार्टी में तवज्जों नहीं मिल रही थी। पार्टी में हाशिये पर चल रहे उपाध्यक्ष पीआर खुटे ने आखिरकार पार्टी छोड़ दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खुटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। खुटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे। खुंटे पलारी से विधायक रहे, और वो सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने।

बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खुटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे। बाद में वो कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए। सतनामी समाज के नेता खुटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था, और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी छोड़ने को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई