Republic Day 2025: रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजा रोहण, सीएम साय ने 76 वें गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Republic Day 2025 (रायपुर) : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 76वें गणतंत्र दिवस पर अपने निवास में ध्वजारोहण कर समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। आज 26 जनवरी 2025 को भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

ट्वीट कर सीएम ने कहा कि, यह दिन हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को नमन करने का है। सीएम ने आगे कहा कि, इस वर्ष का गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव है। आइए विविधता में एकता के इस पर्व पर संवैधानिक आदर्श का पालन करते हुए विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई