प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। उन्हें दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर के एसीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार के करीबी लोगों ने की है।

सुरेंद्र दुबे सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में अपनी हास्य कविताओं के लिए मशहूर थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। रायपुर कलेक्टर और मंत्री ओपी चौधरी भी अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने गहरा दुख जताते हुए कहा, “सुरेंद्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे और आज आंखें नम कर गए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मिट्टी से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अपनी खास पहचान बनाई।”

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दें। सुरेंद्र दुबे की कविताएं हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

ॐ शांति

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button