घर के सामने शराब पीने से किया मना, जीजा-साले पर जानलेवा हमला

बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में घर के पास शराब पीने से मना करने पर जीजा-साला पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में जानलेवा हमले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी हैं, जब दीनदयाल कॉलोनी निवासी आशु पाल अपने साले रवि पाल के साथ मकान में बिजली फिटिंग का काम देखने गए थे।

इसी दौरान पड़ोसी शुभम सिंह और अभय सिंह उनके घर के पास बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर विवाद हुआ और आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पहले मामूली मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में हमले की पुष्टि के बाद हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी गई। शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button