Recovery Campaign: भाजपा की सरकार बनते ही वसूली शुरू, सफाई की जगह संपत्ति कर पटाओ का फरमान जारी

Recovery Campaign (बिलासपुर) : बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी की सरकार बनते ही जनता को राहत देने के बजाय वसूली अभियान शुरू कर दिया गया! सफाई व्यवस्था बदहाल रही, लेकिन कचरा गाड़ी से ‘घर से कचरा निकालो’ की जगह ‘संपत्ति कर जल्द पटाओ’ का ऐलान सुनाई दिया।
वार्ड 14 में जब लोग घरों से कचरा फेंकने निकले, तो निगम की गाड़ी ने सफाई की अपील करने के बजाय टैक्स चुकाने की चेतावनी देनी शुरू कर दी। जनता को लगा कि नई सरकार सफाई को प्राथमिकता देगी, लेकिन पहले ही दिन साफ हो गया कि बीजेपी के लिए सफाई से ज्यादा जरूरी है पैसे वसूलना। गंदगी जस की तस पड़ी रही, और जनता को समझ आ गया कि बीजेपी की असली नीति क्या है—‘पहले पैसा, बाद में सफाई।





