रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 17 दिसंबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में आज निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। एक बार फिर रानू साहू और माया वारियर की मुश्किलें बढ़ गई है। कोर्ट ने दोनों की न्ययिक रिमांड बढ़ा दी है। 17 दिसंबर तक दोनों की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है। वहीं निलंबित IAS रानू साहू के कथित सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी आज कोर्ट में पेश किया गया। मनोज द्विवेदी पर रानू साहू के साथ मिलकर NGO के माध्यम से DMF के करोड़ों रुपए गबन का आरोप है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button