राजिम कुंभ कल्प 2026: माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आस्था का महासंगम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम में एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति का भव्य संगम होने जा रहा है। राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन 1 फरवरी (माघ पूर्णिमा) से 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में किया जाएगा। शुभारंभ रविवार शाम 6:30 बजे त्रिवेणी संगम पर महाआरती से होगा।

तैयारियां पूरी

  • त्रिवेणी संगम पर अस्थायी कुंड, साधु-संतों के स्नान की विशेष व्यवस्था
  • शाही स्नान घाट: 50–100 मीटर, आरती घाट: लगभग 120 मीटर
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच
  • लक्ष्मण झूला के नीचे अस्थायी सड़क, जहां दुकानें लगेंगी

श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन

राजिम कुंभ मेला के लिए रेलवे ने 1 से 15 फरवरी तक दो स्पेशल मेमू ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम में रुकेंगी।

ट्रेन समय-सारिणी (संक्षेप):

  • 08755 रायपुर–राजिम मेमू: रायपुर 11:55 ➝ राजिम 13:20
  • 08756 राजिम–रायपुर मेमू (कुंभ स्पेशल): राजिम 14:00 ➝ रायपुर 15:30
  • 08757 रायपुर–राजिम मेमू: रायपुर 14:30 ➝ राजिम 16:00

उद्घाटन समारोह

1 फरवरी को कुंभ कल्प का उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। अध्यक्षता पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

संत-महात्माओं का दिव्य समागम

देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्मा शामिल होंगे, जिनमें दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ, महंत रामसुंदर दास, महंत नरेन्द्र दास, स्वामी राजीव लोचन दास, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन सहित अनेक नाम शामिल हैं।

मुख्य आकर्षण

  • प्रतिदिन शाम 6:30 बजे: महानदी आरती
  • शाम 4 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • शाम 7 बजे: मुख्य मंच पर विविध आयोजन
  • 9 से 11 फरवरी: पंडोखर सरकार संत गुरूशरण जी महाराज का सत्संग दरबार (शाम 4 से रात 9 बजे)

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button