Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर में फरवरी में गर्मी ने बढ़ाए तेवर, पारा 33 डिग्री के करीब; अगले 7 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना

रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ में फरवरी महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

फरवरी महीने में आमतौर पर आसमान साफ रहता है और हवाएं हल्की चलती हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कभी-कभी बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक या तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सर्दियों का असर कम होने के साथ न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे ठंड का प्रभाव कम होता जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में दिन हल्के गर्म और रातें हल्की ठंडी रहती हैं। इस दौरान बारिश बहुत कम होती है और ज्यादातर दिन शुष्क रहते हैं। सुबह के समय नमी अधिक होने से हल्की ठंड या धुंध महसूस हो सकती है, जबकि दिन में हवा अपेक्षाकृत सूखी रहती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, संतुलित आहार लेने और इम्यूनिटी मजबूत रखने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों ने विटामिन-सी से भरपूर आहार जैसे संतरा, नींबू और आंवला सेवन करने तथा अदरक-तुलसी की चाय पीने की भी सलाह दी है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई