रायपुर: सचिन पायलट ने जेल में चैतन्य बघेल से की मुलाकात, बीजेपी विधायक का तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार सुबह रायपुर सेंट्रल जेल जाकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। पायलट सुबह करीब 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, इसके बाद सीधे जेल पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और शिव डहरिया भी मौजूद थे।

इस दौरे को लेकर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू, यही कांग्रेस की राजनीति रह गई है। अब यह पार्टी सिर्फ परिवार तक सीमित रह गई है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आर्थिक नाकेबंदी के समय कांग्रेस ने मजदूरों को रोजी पर बुलाया था, लेकिन उन्हें पेमेंट नहीं मिला। अब वही मजदूर विरोध कर रहे हैं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

बता दें कि चैतन्य बघेल, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं, शराब घोटाले के मामले में ईडी (ED) की जांच के घेरे में हैं। ईडी ने उन्हें 22 जुलाई को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वे 4 अगस्त तक रायपुर जेल में रहेंगे। इससे पहले ईडी ने उनसे पांच दिन तक पूछताछ की थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button