रायपुर में न्यूड पार्टी कांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – क्लब संचालक समेत 6 विदेशी कपल हिरासत में

रायपुर। राजधानी में अश्लीलता फैलाने की कोशिश करने वाले छुटभैया नेताओं और आयोजकों पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर हाउस पार्टी के पोस्टर और वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। इन पार्टियों के प्रमोशन के वीडियो हाइपर क्लब से सामने आए थे।
जैसे ही मामला सुर्खियों में आया, पुलिस ने क्लब संचालक जेम्स बेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं इससे जुड़े दो युवकों को भी पहले ही क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। अब जांच में नए खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने 6 विदेशी कपल को भी हिरासत में लिया है, जो कथित रूप से रायपुर में होने वाली न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि पार्टी का आयोजन एक निजी फार्महाउस में होना था, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दी और आयोजन को रोक दिया।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने खुद जांच की कमान संभाली है। उन्होंने कहा कि राजधानी में ऐसे आयोजन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस घटना के सामने आने के बाद रायपुर शहर में हलचल मच गई है और लोग पुलिस की जांच पर निगाहें लगाए हुए हैं।





