रायपुर: दुकान में जबरन घुसे जमीन दलाल, किरायेदार से ज्यादती – CCTV में कैद वारदात, लेकिन पुलिस ने FIR नहीं लिखी

रायपुर। शहर के सरस्वती नगर थाना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किरायेदार की दुकान में जबरन घुसकर जमीन दलाल ने उसे खाली करवा दिया। यह पूरी घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पीड़ित किरायेदार का कहना है कि वह कई सालों से वहां वैध रूप से दुकान चला रहा था। बीते रविवार की रात एक स्थानीय जमीन दलाल, जिसका नाम दुबे बताया जा रहा है, ने दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर जबरन अंदर घुसपैठ की और शटर को वेल्डिंग कर बंद करवा दिया।

इस पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग दुकान में लगे CCTV कैमरे में मौजूद है और उसके पास पूरे सबूत हैं। इसके बावजूद, सरस्वती नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब पुख्ता सबूत मौजूद हैं, तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? क्या किसी दबाव में आकर पुलिस चुप है, या फिर जमीन दलाल की पहुंच इतनी मजबूत है कि प्रशासन भी हाथ बांधे बैठा है?

इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित को न्याय से वंचित किया है, बल्कि पुलिस की निष्क्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button