रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है|
स्वास्थ्य मंत्री ने नव पदस्थ स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया की उपस्थिति में विभागीय प्रमुखों एवं सभी अधिकारियों को बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी साथ ही आने वाले समय के लिए भी अधिकारियों को रणनीति बनाकर जनहित में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की गयी।
समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है और इसमें लगातार सुधार की गुंजाइश है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला , एमडी एनएचएम श्री विजय दयाराम के एवं संचालक सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
chhattisgarh news | छत्तीसगढ़ न्यूज़ | raipur chhattisgarh news | cgnn chhattisgarh news | cg news raipur | vishudev shay news chhattisgarh | cg cm chhattisgarh news | chhattisgarh news in hindi | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | congress chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh 2025 news | news from chhattisgarh | chhattisgarh google news | chhattisgarh news headline | छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव टीवी | live chhattisgarh news | chhattisgarh naxalite news | online chhattisgarh news | today's news headlines of chhattisgarh | weather news of chhattisgarh | chhattisgarh news paper list | छत्तीसगढ़ न्यूज़ समाचार | छत्तीसगढ़ न्यूज़ से जुड़ी खबरें | छत्तीसगढ़ न्यूज़ समाचार वीडियो | chhattisgarh news website | chhattisgarh waqf board news | छत्तीसगढ़ न्यूज़ 24