Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ जिलाध्यक्षों की हुई घोषणा, भाजपा ने जिलाध्यक्षों का एलान

रायपुर। भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी शुरू हो गयी है। श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। वहीं कल 20 जिलों में चुनाव होगा। हालांकि कवर्धा और राजनांदगांव ने सहमति नहीं बनने के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि रायपुर शहर ज़िला अध्यक्ष को लेकर चर्चा जारी है, कुछ देर में भाजपा रायपुर के शहर जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान हो सकता है।

वहीं दुर्ग जिले के भिलाई में भाजपा ने जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया। जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरूषोतम देवांगन को दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की है। इधर पुरुषोत्तम देवांगन के नाम के ऐलान के साथ ही जश्न शुरू हो गया है। गाजे-बजे फूल माला के साथ नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। पुरूषोतम देवांगन का भाजपा में लंबा अनुभव है। उनकी पहचान ज़मीनी कार्यकर्ता के रुप में है।

उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कई अहम जिम्मेदारी निभायी है। संगठन को मजबूत करने की अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रायगढ़ से भी जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है।अरुणधर दीवान रायगढ़ के नये जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं। रायगढ़ जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक रायपुर से जिला अध्यक्ष के नाम का लिफाफा लेकर रायगढ़ पहुंचे थे। मण्डल अध्यक्षों की बैठक के बाद उन्होंने नामों की घोषणा की।

वहीं 6 प्रदेश प्रतिनिधि भी नियुक्त किये गये हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए अरुणधर दीवान के नाम की हुई घोषणा हुई। भाजपा ने कांकेर जिले की कमान महेश जैन के हाथों सौंपी है। आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में महेश जैन की अहम भूमिका देखने को मिलेगी। वहीं, पार्टी ने मुरली मनोहर सोनी को सूरजपुर और बिजापुर के लिए घासीराम नाग को जिला अध्यक्ष बनाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई