रायपुर: GST में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, जानकारी दो, तुरंत कार्रवाई करूंगा- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साफ कहा है कि GST से जुड़ी किसी भी तरह की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की जानकारी मिले, तो वे खुद सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी पैसा मांगता है, तो लोग उन्हें सीधे किसी भी माध्यम से इसकी जानकारी दें, वे उस अधिकारी को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) से रंगे हाथ पकड़वाएंगे।
वित्त मंत्री रविवार को रायपुर के प्रियदर्शनी नगर स्थित कंधकोट भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें एपिसोड को सुनने पहुंचे थे। वहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे।
उन्होंने आगे कहा कि अगर GST से जुड़ी कोई मामूली गलती है, जैसे 10%, 20% या 30% की तो विभाग उस पर सख्ती नहीं करेगा। लेकिन अगर किसी ने 10 से 20 लाख रुपए की टैक्स चोरी की है या फर्जी बिल लगाकर गड़बड़ी की है, तो उसे बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा।
वित्त मंत्री का ये बयान GST सिस्टम में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।





