रायपुर: आमानाका में हाईवा और ट्रक की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

रायपुर। आमानाका इलाके में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत लेकर जा रही एक हाईवा और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवा का चालक केबिन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया और इलाज के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में रेत परिवहन करने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं और लापरवाही से ड्राइविंग करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक पर नियंत्रण की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button