EDUCATIONछत्तीसगढ

Raipur Collector’s action: कलेक्टर ने अचानक DEO ऑफिस में दी दबिश, सभी कर्मचारियों का लिया अटेंडेंस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला कार्यालयों में समय सीमा को लेकर सख्‍ती शुरू हो गई है। इसी बीच कलेक्‍टर डॉ. गौरव सिंह ने सरकारी कार्यालयों का सुबह दौरा किया। इस दौरान कलेक्‍टर ने समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। साथ ही उन्होंने आफिस ग्राउंड में टेबल लगाकर कर्मचारियों की अटेंड़ेस भी ली। इस दौरान कलेक्टर के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।

दरअसल, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों की लेट लतीफी के कारण काम प्रभावित होता है। जिसके कारण जनता को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी बीच रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बुधवार सुबह पेंशनबाड़ा डीईओ ऑफिस चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की क्लास लगा दी। वहीं आफिस में अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए है। औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ऑफिस के अटेंडेट रजिस्टर में एक-एक कर्मचारियों का नाम लेकर हाजरी ली।

इस दौरान समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वालों का नाम नोट किया गया। साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है। कलेक्टर गौरव सिंह ने समय सीमा की बैठक में सभी कर्मचारी और अधिकारी को सुबह 10 बजे आफिस पहुंचने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने देर से ऑफिस आने वाले पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद भी कर्मचारी समय पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे
बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन सुबह जल्दी उठने के 5 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे Yoga Tips: क्योंं नहीं आती है रात में नींद, जानकर इन योगासनों से पाएं अनिद्रा की समस्या से राहत Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए…