रायपुर: सीएम साय ने संभाला छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का कार्यभार, महिलाओं को मिली 16वीं किस्त की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पदभार ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी।

सीएम साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत सोमवार को 16वीं किस्त का भुगतान किया गया है। इस बार प्रदेश की 69.30 लाख से ज्यादा महिलाओं को कुल 648.24 करोड़ रुपए की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब तक 16 महीनों में राज्य सरकार 10,433.64 करोड़ रुपए महिलाओं को दे चुकी है।

इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को दिया जाता है। हर महीने उन्हें 1,000 रुपए की मदद दी जाती है।

योजना से जुड़ी जानकारी और भुगतान की स्थिति जानने के लिए महतारी वंदन योजना का पोर्टल और मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं की ताकत बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button