निर्माण कार्य के चलते रायपुर–बिलासपुर रेल मार्ग प्रभावित, 11 और 12 जनवरी को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में निर्माण कार्य के कारण 11 और 12 जनवरी को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रोड अंडर ब्रिज निर्माण के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किए जाने से इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही सीमित की गई है। इसके चलते आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। इस व्यवस्था से रोजाना सफर करने वाले 20 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हथबंद–तिल्दा नेवरा के बीच लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 394 के पास होने वाले कार्य से रायपुर–बिलासपुर रेल मार्ग सबसे अधिक प्रभावित होगा। यह मार्ग नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों के लिए प्रमुख साधन माना जाता है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।

11 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें
रायपुर–बिलासपुर मेमू
बिलासपुर–रायपुर मेमू
गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
कोरबा–रायपुर पैसेंजर
रायपुर–इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें
इतवारी–रायपुर पैसेंजर
रायपुर–बिलासपुर मेमू

इसके अलावा 11 जनवरी को झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से रवाना होगी। इससे गोंदिया और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त असुविधा होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button