वन अधिकार पट्टों को लेकर राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के अधिकारों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि राज्य में हजारों वन अधिकार पट्टों का रिकॉर्ड अचानक गायब हो गया है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि बस्तर में 2,788 पट्टों का और राजनांदगांव जिले में आधे से ज्यादा पट्टों का रिकॉर्ड लापता है। उन्होंने इसे आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा “कागज मिटाओ, अधिकार चुराओ” की नीति पर चल रही है और बहुजन समाज के अधिकारों को खत्म करने की साजिश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button