19 अगस्त को रायपुर में होगी साय कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और कुछ बड़े नीतिगत फैसले भी लिए जा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कहा है कि सरकार आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है।

इधर, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल को लेकर सहमत हो गया है। आने वाले दिनों में साय कैबिनेट में 2 संगठन और एक आरएसएस से जुड़े मंत्री शामिल हो सकते हैं। वहीं, जो मंत्री पहले से कैबिनेट में हैं, उनकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी और उनके विभागों में बदलाव की संभावना नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई