राजपत्रित अधिकारी संघ में नई नियुक्तियां

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने आई.पी. साहू को प्रांतीय सचिव और षातेंद्र कुमार साहू को इंद्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित संचालनालयीन विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ का संगठन सचिव नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के बाद संघ के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी जिम्मेदारी संभालने से संगठन की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button