Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर:अनूपा यादव की शिकायत का त्वरित समाधान, अब पूरा होगा घर बनाने का सपना

रायपुरआरंग ब्लॉक की रहने वाली अनूपा यादव का सपना था कि वह जल्द से जल्द अपना खुद का घर बना सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे पहली किस्त की राशि मिल गई थी, जिसके बाद उसने घर बनाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन दूसरी किस्त समय पर न मिलने से निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया।

अनूपा की परेशानी तब और बढ़ गई जब उसने देखा कि उसके गांव के बाकी लाभार्थियों को उनकी राशि मिल चुकी थी। निराश होकर उसने समस्या के समाधान के लिए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। यह कॉल सेंटर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू किया गया है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

कॉल सेंटर की तत्परता से हुआ समाधान

जैसे ही अनूपा की शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज की गई, प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और प्राथमिकता के आधार पर उसकी समस्या का समाधान किया। कुछ ही दिनों में अनूपा के खाते में दूसरी किस्त की राशि जमा कर दी गई, जिससे वह फिर से अपने घर के निर्माण कार्य को जारी रख सकी।

खुश होकर अनूपा यादव ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर की वजह से उनकी समस्या का समाधान बहुत जल्दी हो पाया।

कॉल सेंटर की विशेषताएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर कलेक्टोरेट में 22 जुलाई 2024 से जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां रोजाना औसतन 15 से 20 शिकायतें दर्ज की जाती हैं, जिसमें से करीब 40 से 50 प्रतिशत शिकायतों का समाधान 24 घंटों के भीतर कर दिया जाता है।

आम नागरिक अपनी समस्याएं 24 घंटे कॉल सेंटर के मोबाइल नंबरों — 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर दर्ज करा सकते हैं। इस पहल की वजह से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का हल तुरंत हो रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई