नए कर्मचारियों को बस पास सुविधा बंद करने के आदेश का विरोध, भत्ते की मांग

रायपुर। वित्त विभाग द्वारा नए कर्मचारियों के लिए निशुल्क बस पास सुविधा बंद करने के आदेश के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा था कि 1 अक्टूबर के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।

आज मंत्रालय के कई कर्मचारियों ने इस फैसले का विरोध करते हुए वित्त और जीएडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि या तो इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा कर्मचारियों को हर महीने 2000 रुपये का वाहन भत्ता दिया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button