Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Private School Ultimatum: निजी स्कूलों को अल्टीमेटम,अपार आईडी नहीं तो मान्यता खत्म

कलेक्टर संजय अग्रवाल-शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिले के कई निजी स्कूलों द्वारा छात्रों की अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने का मामला (Private School Ultimatum) अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो निजी विद्यालय अपार आईडी निर्माण में सहयोग नहीं करेंगे, उनकी मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अपार आईडी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

यह निर्देश कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में जिले में अपार आईडी निर्माण की स्थिति और विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। जिन संकुलों में अपार आईडी बनाने की प्रगति कम पाई गई, वहां शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के लिए आपसी समन्वय के निर्देश दिए गए। संकुल समन्वयकों ने बताया कि कई निजी स्कूलों की उदासीनता के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होगी, (Private School Ultimatum)

साथ ही जहां प्रगति धीमी है, वहां संस्था प्रमुखों की बैठक बुलाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। कलेक्टर ने अपार आईडी कैंपों में बच्चों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित कराने, कमजोर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों को शैक्षणिक सुधार करने, और स्कूल परिसरों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले के 500 स्कूलों को स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे डिजिटल माध्यम से शिक्षा को और अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई