निजी स्कूल संचालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रखीं 5 प्रमुख मांगें

बिलासपुर।जिले के निजी विद्यालय संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को एक 5 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन अशासकीय विद्यालय संचालक सेवा संगठन, बिलासपुर की ओर से संगठन के सचिव और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में निजी स्कूलों को हो रही प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा गया है। स्कूलों की नवीनीकरण मान्यता में देरी, आरटीई राशि के भुगतान में अड़चन, और नई कक्षा शुरू होने के बावजूद किताबों का वितरण न होना जैसी समस्याओं को सामने रखा गया है।

संगठन की मांगें इस प्रकार हैं:

1. नवीनीकरण प्रक्रिया को आसान बनाया जाए और कम से कम 5 वर्षों के लिए मान्यता दी जाए।

2. आरटीई (निःशुल्क शिक्षा अधिकार) सत्यापन केवल नोडल अधिकारी से कराया जाए और बीईओ के आदेश को रोका जाए।

3. किसी भी आदेश या कार्य को पूरा करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाए।

4. सभी सूचनाएं संगठन अध्यक्ष के नाम पर ही भेजी जाएं, जैसा पहले होता था।

5. निजी स्कूलों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि इन समस्याओं पर तुरंत ध्यान दिया जाए ताकि स्कूलों का संचालन सुचारु रूप से चल सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

निजी स्कूलों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मान्यता, आरटीई और किताबों को लेकर जताई चिंता

मांग की गई प्रक्रियाओं को सरल बनाने और समय पर सूचना देने की प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button