प्राचार्य की घर में घुसकर हत्या, खून से सना मिला बिस्तर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मौका चौकी इलाके में सहायक प्राचार्य मनोज चंद्राकर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हत्या 2-3 दिन पहले हुई, जब मृतक की पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। अज्ञात शख्स ने उनके कमरे में घुसकर उनकी हत्या कर दी, और उनका बिस्तर खून से सना हुआ पाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और लोग दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





