जांजगीर: स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य निलंबित, डीईओ ऑफिस में अटैच

जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्राचार्य श्रीमती एन.जे. एक्का को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अब डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

दरअसल, कुछ अभिभावकों ने शिकायत की थी कि प्राचार्य ने बच्चों के एडमिशन के नाम पर 1500 रुपये और टाई-बेल्ट के लिए 300 रुपये मांगे थे। इस शिकायत पर डीईओ ने दो सदस्यों की जांच टीम बनाई। जांच के बाद रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए।

रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने प्राचार्य के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई