प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘धर्म चक्रवर्ती’ सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैन धर्मगुरु आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज ने ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर दिया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश और सनातन समाज के लिए गर्व का क्षण है। सीएम साय ने कहा, “धारयति इति धर्मः – जो धर्म को धारण करता है, वही सच्चा धर्मात्मा होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को पूरी दुनिया में फिर से पहचान मिली है। उनके कामों से धर्म, नीति, सेवा और राष्ट्र भक्ति को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दिल से बधाई दी और इसे सनातन संस्कृति की जीत बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button