प्री B.Ed और D.El.Ed की एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, 22 मई को होगी परीक्षा 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यापमं ने प्री B.Ed और प्री D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 28 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यापमं ने परीक्षा के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा 22 मई 2025 को होगी। प्री B.Ed परीक्षा सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक और प्री D.El.Ed परीक्षा दोपहर 2:00 से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए राहत

राज्य सरकार ने स्थानीय उम्मीदवारों को राहत देते हुए इस परीक्षा के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे हजारों छात्रों को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।

इस तरह करें आवेदन

उम्मीदवार व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करें।

28 मार्च को करें आवदेन

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 मार्च 2025

  • अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

  • फॉर्म में संशोधन (कर्रेक्शन विंडो): 26 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025

  • परीक्षा तिथि: 22 मई 2025 (गुरुवार)

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 14 मई 2025

  • परीक्षा केंद्र: 33 जिला मुख्यालयों में

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button