रायगढ़ में 14 इलाकों में आज 4 घंटे बिजली बंद, कवर्ड तारों का काम शुरू

रायगढ़। दीपावली के बाद शहर में बिजली विभाग एक बार फिर बड़े स्तर पर कार्य शुरू करने जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 11KV खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जाएगा। इस काम के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 4 घंटे तक शहर के 14 इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी के अनुसार, यह कार्य 33/11KV गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 KV स्टेशन फीडर लाइन पर किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सिविल लाइन, नटवर स्कूल, SP बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, SP ऑफिस, निगम काम्प्लेक्स और नायक बाड़ा शामिल हैं। इन सभी इलाकों में सोमवार को चार घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विभाग के जोन वन के कार्यपालन अभियंता (EE) आर.के. राव ने बताया कि शहर में खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम लगातार जारी है। पहले भी कई स्थानों पर यह काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह कार्य शहर की बिजली व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व स्थायी बनाने के लिए किया जा रहा है।

राव ने यह भी कहा कि इस दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, लेकिन यह कार्य जनसुरक्षा और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। वहीं विभाग ने जरूरत पड़ने पर कार्य के समय में परिवर्तन की भी संभावना जताई है।

रायगढ़ शहर में इस कवर्ड वायरिंग अभियान के पूरा होने के बाद ओवरहेड तारों से होने वाले शॉर्ट सर्किट और दुर्घटनाओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई