सत्र के बीच उच्च शिक्षा विभाग की पोस्टिंग, प्राचार्य बने डॉ. अशोक कुमार पटले को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने हाल ही में पदोन्नत प्राचार्यों की पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यभर में करीब 100 से 125 प्राचार्यों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में साइंस कॉलेज रायपुर के प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार पटले को किसी कॉलेज की जगह उच्च शिक्षा संचालनालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, विभाग एक-एक करके सभी प्राचार्यों की पोस्टिंग कर रहा है। गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले विभाग का कार्यभार संभालने के बाद मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा था कि जो प्राध्यापक डेपुटेशन पर विभागीय दफ्तरों या अन्य संस्थानों में कार्यरत हैं, उन्हें वापस कॉलेजों में भेजा जाएगा। इसके लिए सचिव और संचालक से सूची भी मांगी गई थी।

लेकिन अब विभाग ने सत्र के बीच ही कुछ प्राचार्यों को फिर से दफ्तरों में पदस्थ कर दिया है, जिससे शिक्षाविदों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button