विवेकानंद उद्यान में सुरक्षा और सफाई के हालात खराब, लोग जताए नाराज़गी

बिलासपुर। शहर के बीचों-बीच स्थित विवेकानंद उद्यान और अन्य बगीचों में सुरक्षा और सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। उद्यान में न तो सफाई की व्यवस्था ठीक है और न ही पर्याप्त रोशनी लगाई गई है। ऐसे में सुबह-शाम टहलने और सुकून के पल बिताने आने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उद्यानों में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन शायद किसी बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा है।

लोगों ने मांग की है कि उद्यानों में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाएं, मुख्य द्वार पर पुलिस जवान तैनात हों और हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखकर सख्त कार्रवाई की जाए।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को आम जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए और असामाजिक तत्वों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button