ऑनलाइन सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ नंबर-1, NCRB रिपोर्ट पर छिड़ी सियासत

रायपुर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट-2023 में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के मामलों में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में अब तक कुल 52 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। आंकड़े सामने आते ही राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है।

भाजपा नेता और प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा की जड़ें पिछली भूपेश सरकार के समय में मजबूत हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार आने के बाद इस पर लगातार कार्रवाई हो रही है और जल्द ही यह ग्राफ नीचे जाएगा।

वहीं, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि ऑनलाइन सट्टा एप केंद्र सरकार के अधीन है और इसे तुरंत बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के दौरान 600 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई हुई थी और इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा गया था। तिवारी ने सवाल उठाया कि जब यह कारोबार खुलेआम चल रहा है तो केंद्र सरकार इसे बंद करने के बजाय इससे कमाई क्यों कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button