Police Naxalite Encounter: मुठभेड़ में DVCM रैंक का नक्सली ढेर, SP ने की पुष्टि

बीजापुर। बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों के साथ सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। जवानों ने माओवादियों को घेर रखा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। जहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल नो नेटवर्क जोन होने की वजह से जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना थी। ऑपरेशन जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई