दुर्ग में IPL सट्टा गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, ऑनलाइन ऐप से चल रहा था करोड़ों का नेटवर्क

दुर्ग-भिलाई में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

ऑनलाइन ऐप के जरिए लगाया जा रहा था दांव

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल फोन और ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए आईपीएल मैचों में हार-जीत का दांव लगवा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्ग के ऋषभ नगर इलाके में दबिश दी, जहां चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा संचालित किया जा रहा था।

मौके से विकास जैन, रौनक ताम्रकार और प्रवीण ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मोबाइल, कैश और डायरी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 8 मोबाइल फोन, 9 हजार 810 रुपए नकद, सट्टे का हिसाब लिखी पॉकेट डायरी और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 89 हजार 810 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। मामले में डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी मिली है।

नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों में विकास जैन, रौनक ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार, अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी शामिल हैं। सभी आरोपी दुर्ग शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ऑनलाइन सट्टे का यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई