पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर सहित 1 खरीददार को किया गिरफ्तार, चोरी के 2 वाहन बरामद

रायपुर। रायपुर की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने घूम – घूमकर वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों सहित चोरी का वाहन खरीदने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी भूपेंद्र जंघेल, मोहम्मद आजाद सिद्दीकी और नीतिन निषाद उर्फ राजू गुढ़ियारी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी के 2 वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गुढ़ियारी के अशोक नगर और परसुराम भवन के पास से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद आस – पास लगे सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों के चेहरे की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button