रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

रायपुर। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रजनी ताई के बड़े बेटे और वरिष्ठ पत्रकार जगदीश उपासने को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि रजनी ताई का जीवन सेवा और संस्कार को समर्पित रहा। वे भारतीय जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी रहीं और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलनों में सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

रायपुर की विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास और महिलाओं की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। पीएम मोदी ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।

उन्होंने रजनी ताई के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button