Cheating game: फोन पर नकली भांजा बनकर खेला ठगी का खेल, बुजुर्ग के उड़ाए 1 लाख

Cheating game: बिलासपुर। बिलासपुर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली ठगी सामने आई है, जिसमें एक शातिर ठग ने खुद को विदेश में कार्यरत भांजा बताकर एक बुजुर्ग को न सिर्फ भावनात्मक रूप से फंसाया, बल्कि उनसे एक लाख रुपये भी ठग लिए। कॉल, व्हाट्सएप और फर्जी बैंक रसीदों के जरिये ठगी का ये ड्रामा ऐसे रचा गया कि सच जानने तक बुजुर्ग ठगे जाने का अहसास भी नहीं कर सके।

29 मई को चंदेला नगर के रहने वाले आर. आर. भागीरथी नाम के बुजुर्ग को एक फोन आता है। कॉलर खुद को उनका भांजा सैम हरिश्चंद्र बताता है – जो कथित तौर पर न्यूजीलैंड में काम करता है। कहता है कि भारत में गाड़ी खरीदनी है, 7.20 लाख रुपये भेज रहा हूं। और जैसे ही भरोसा बनने लगता है, व्हाट्सएप पर एक फर्जी बैंक रसीद भी भेज दी जाती है।

इसके बाद चालाकी की दूसरी परत खुलती है। ठग दोबारा कॉल कर कहता है कि उसके वीजा एजेंट की मां की तबीयत बिगड़ गई है और 2 लाख रुपये की ज़रूरत है। भावनाओं में बहकर बुजुर्ग इंदु चौक स्थित एसबीआई एटीएम से एक लाख रुपये ठग के बताए खाते में जमा कर देते हैं। लेकिन जब सच्चाई जानने के लिए सैम की मां से संपर्क किया गया , पूरा झूठ सामने आ गया। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button