Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

digital arrest: CBI अधिकारी बनकर पिता को धमकी, बेटी से 54 लाख 90 हजार की ठगी

digital arrest: दुर्ग। सीबीआई अधिकारी बनकर एक महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद नेवई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी सीबीआई का अधिकारी बनकर पीडि़ता के पिता के खाते में मनी लांड्रिंग के पैसे गया है, जिसे वापस नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी देता था।

भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली की रहने वाली नम्रता चंद्राकर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसे पिछले एक महीने से डिजिटल अरेस्ट कर अज्ञात आरोपी ने 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की है। पीडि़त महिला के पिता के मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताया और उसने कहा कि आपके पिता का बैंक खाता मुंबई के नरेश गोयल के पास से बरामद हुआ है और उस खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का 2 करोड़ रुपए ट्रांजैक्शन हुआ है।

अज्ञात आरोपी ने महिला को किसी नरेश गोयल नाम के व्यक्ति की आवाज भी सुनाई, जिसमें नरेश गोयल ने 5 लाख में उनके पिता के खाते को खरीदना बताया। जिसमें गरीबों के खाते से आपके खाते में ट्रांसफर हुआ है और उसे वापस नहीं किया गया तो आपके उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए जेल जाना पड़ेगा।जिसके बाद महिला डरकर 29 अप्रैल से लेकर 29 मई तक 54 लाख 90 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से अज्ञात आरोपी के द्वारा दिए गए खाते में ट्रांसफर की।

पीडि़त महिला को लगातार डिजिटल अरेस्ट कर पैसे की डिमांड करने पर महिला को शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीडि़ता महिला ने नेवई थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ सीबीआई का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 90 हजार की ठगी घटना हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई