Pickup Arson: करगीकला में खड़ी पिकअप को पेट्रोल डालकर फूंका, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…
रात के अंधेरे में वाहन को आग के हवाले कर भागा अज्ञात आरोपी, पुलिस जांच में जुटी...

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला में देर रात करीब घर के बाहर खड़ी एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 10 AG 0462) को अज्ञात शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। (Pickup Arson) हंसराज साहू के परिवार की इस गाड़ी में आग लगने से कंडक्टर साइड का अगला टायर और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसकी पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
रात के अंधेरे में वाहन को आग के हवाले कर भागा अज्ञात आरोपी, पुलिस जांच में जुटी (Pickup Arson)
अंधेरे के कारण आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है और इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है….





