Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी: विद्यार्थियों और युवाओं ने सराहा, मिली आजादी के संघर्ष और योजनाओं की जानकारी

रायपुर। स्थानीय टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन हो गया। 15 अगस्त से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों की जीवनगाथा, स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हुए। विद्यार्थियों के लिए “खेलो छत्तीसगढ़” ज्ञान प्रतियोगिता और वर्चुअल रियलिटी गेम्स का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति, भूगोल और योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

अंतिम दिन पीजी उमाठे स्कूल और पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का आनंद लिया। छात्रा गायत्री धीवर और खुशबू साहू ने कहा कि यहां स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों के बारे में रोचक और उपयोगी जानकारी मिली। वहीं रायपुर निवासी कावेश रघुवंशी ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से लोगों को अपने इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिलती है, इसलिए इन्हें समय-समय पर आयोजित किया जाना चाहिए।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था। इसमें जंगल सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों में छत्तीसगढ़ के योगदान को दर्शाया गया। साथ ही राज्य सरकार की योजनाएं जैसे महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तिकरण और मुख्यमंत्री जनदर्शन योजना की झलक भी प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शनी में आगंतुकों को योजनाओं से संबंधित निःशुल्क पुस्तकें और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई