रायपुर में 845 पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू, पारदर्शी प्रक्रिया से होगा संस्थान चयन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर में पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग की शुरुआत हो गई है।
इस काउंसिलिंग में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे। यह प्रक्रिया 20 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगी और हर दिन सुबह 10 बजे से दो पालियों में 150-150 प्राचार्यों की काउंसिलिंग होगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही पदोन्नति आदेश और रिक्त पदों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और आसान रहे। नियमों के अनुसार दिव्यांग प्राचार्यों को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी, उसके बाद महिला और फिर पुरुष अभ्यर्थियों को वरिष्ठता के आधार पर अवसर दिया जाएगा। साथ ही, एक वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।





