फार्मेसी काउंसिल ने बढ़ी हुई फीस वापस ली, पुराने रेट ही रहेंगे लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल ने एक जून से बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण फीस वापस लेने का फैसला किया है। बुधवार को हुई काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और विरोध को देखते हुए फैसला वापस ले लिया गया।
अब कोविड काल से पहले वाली पुरानी फीस ही लागू रहेगी। इसके साथ ही बीते एक महीने में जिन फार्मासिस्टों से बढ़ी हुई फीस ली गई है, उन्हें वह राशि वापस की जाएगी।
काउंसिल के पास करीब 16 करोड़ रुपये का फंड पहले से मौजूद है। ऐसे में फीस बढ़ाने के फैसले को लेकर काफी चर्चा और विरोध हो रहा था। अब काउंसिल ने फार्मासिस्टों को राहत देते हुए फैसला बदल दिया है।





