petrol bomb attack: व्यापारी के घर में पेट्रोल बम से हमला करने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अंबिकापुर। अंबिकापुर में व्यापारी के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह हमला कुछ दिन पहले व्यापारी के घर पर हुआ था, और इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
व्यापारी ने इस मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार किए गए सभी युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं, और यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के छठीरमा इलाके की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों ने पूछताछ कर रही है, जिसके बाद घटना को आखिर किस लिए अंजाम दिया गया इसका पता चल पाएगा।





