पार्थ ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, जीता गोल्ड मेडल

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पार्थ तिवारी ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। पार्थ ने IIM बैंगलोर के एक वर्षीय EPGP प्रोग्राम में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया है। पार्थ पहले ISRO (इसरो) में वैज्ञानिक रह चुके हैं और अब भारत की तकनीकी और रणनीतिक उन्नति के लिए ग्लोबल लेवल पर काम कर रहे हैं।

पार्थ ने बताया कि वे मुंगेली के एक सामान्य स्कूल में पढ़े और उनके पिता शिक्षक हैं। उन्हें घर पर पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला, जिससे पढ़ाई में मन लगा। उन्होंने IIT गुवाहाटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पार्थ को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी बुलावा मिला था, लेकिन उन्होंने इसरो को चुना और चंद्रयान-3 मिशन पर काम किया। पार्थ का कहना है कि उन्होंने हमेशा नियमित और प्रैक्टिकल स्टडी पर ध्यान दिया और अपने लक्ष्य पर फोकस रखा। उनकी सफलता से छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़ा प्रेरणा स्रोत मिला है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button