सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – विपक्ष ने संसद में किया शर्मनाक हंगामा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राजनीति नहीं, एकता होनी चाहिए

रायपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे गौरवशाली सैन्य अभियान पर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना की वीरता, रणनीति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान भारत की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में और मजबूत करने वाला और हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

सांसद ने कहा कि इतने ऐतिहासिक और संवेदनशील मुद्दे पर संसद में विपक्ष द्वारा शोर-शराबा और हंगामा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि “जहां देश की प्रतिष्ठा, सेना के शौर्य और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, वहां राजनीति नहीं, बल्कि एकता दिखनी चाहिए।”

https://youtu.be/dOObfuTasJA

बृजमोहन अग्रवाल ने साफ कहा कि सरकार देशहित के हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष को भी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए और देश की छवि को खराब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

अंत में उन्होंने अपील की कि सभी को देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए देश की प्रगति में साथ मिलकर योगदान देना चाहिए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button