रायपुर रेंज में नशे के खिलाफ ऑपरेशन निश्चय : 5 जिलों की पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

250 ठिकानों पर छापे, 270 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर रेंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। IG अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी जिलों की पुलिस ने एकसाथ 250 से अधिक जगहों पर दबिश दी।

इस दौरान करीब 270 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे और 143 टीमें बनाई गई थीं। कार्रवाई तड़के सुबह 4 बजे से शुरू हुई।

ऑपरेशन “NISCHAY” (Narcotics, Investigation, Suppression, Control, Halt, Action for Youth & Society) का मकसद नशे पर नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है।

कार्रवाई का ब्यौरा –

  • 5 जिलों में एकसाथ छापेमारी, 250 से ज्यादा ठिकानों पर रेड।

  • NDPS, आबकारी और आर्म्स एक्ट के तहत 100 आरोपी गिरफ्तार।

  • फरार चल रहे 31 आरोपियों पर वारंट तामील।

  • प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 140 व्यक्तियों पर कार्रवाई।

  • NDPS एक्ट में 34 किलो गांजा, 13.06 ग्राम हेरोइन, 842 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 नाइट्रो टैबलेट और 90 इंजेक्शन जब्त।

  • आबकारी एक्ट में 20 आरोपी पकड़े गए, 70.4 लीटर देशी व महुआ शराब जब्त।

  • आर्म्स एक्ट के तहत 10 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई